पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए 190000 से अधिक शिक्षकों के आवेदन आए हैं, उनकी स्क्रूटनी की जा रही है.


उन्होंने कहा कि हम लोग अगले 2 महीने के अंदर इन शिक्षकों का तबादला उनके मनचाहे जिले में कर देंगे. तबादले के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार है.


