
MUZAFFARPUR : मोतीपुर थाना के थानेदार को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोतीपुर थाना के थानेदार अमिताभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानेदार अमिताभ कुमार से पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है. मालूम हो कि गृह विभाग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. थाने से शराब का कारोबार होने की सूचना मिली थी.

थानाध्यक्ष अमिताभ कुमार पर शराब के हेरफेर का आरोप लगा. छापेमारी के पहले से ही थाना छोड़कर थानाध्यक्ष फरार हो गए थे. थाने से शराब का कारोबार करने को लेकर रविवार की रात एसएसपी और मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी मोतिपुर थाना पर छापा मारा था. इस दौरान थानेदार अमिताभ कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था. थानेदार अमिताभ कुमार के आवास पर भी छापेमारी की गई थी. अमिताभ के आवास से 1 लाख कैश और शराब भी बरामद किया गया था.


