
BETTIAH : बेतिया जिले में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना कर लगातार चार घंटे तक गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मुफ्फसिल थाना इलाके की बताई जा रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार बेतिया में मनचलों ने मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना को अंजाम दिया है.

मनचलों ने एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप कर सुनसान सड़क पर छोड़ दिया.बता दें कि पहले बच्ची को एक सुनसान रास्ते से अगवा किया. इसके बाद उसके साथ लगातार चार घंटे तक रेप किया. और फिर वहां से फरार हो गया. घटना मुफ्फसिल थाना इलाके की है.जानकारी के मुताबिक मनचलों ने युवती को स्टेशन चौक के पास से अगवा किया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. रेप करने के बाद मनचले उसे शहर के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ गए.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
