
MUZAFFARPUR : गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर पुलिस की छापेमारी के दौरान विजय छपरा में लूट की योजना बना रहे रहे सात अपराधियो को अहियापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा में लगभग दर्जनों अपराधी लूट की योजना बना रहे अपराधियो को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज गेट पर 9 जनवरी को अंडा व्यवसायी, 10 जनवरी को जीरोमाइल चौक स्थित कपिला पशु आहार दुकान से हुए लूटकांड समेत अहियापुर थाना क्षेत्र में कई लूट और छिनतई की आधा दर्जन घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूली है।

इसी तरह इन अपराधियों ने बखरी चौक पर सीएसपी केंद्र लूट में असफल होने के दौरान एक अपराधी का मोबाइल घटनास्थल पर ही गिर गया था. बरामद मोबाइल के सीडीआर और टावर लोकेशन के आधार पर इन सभी कांडों का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता मिली है.

गिरफ्तार सभी अपराधियों के पास से तलाशी के दौरान दो देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, अड़तालीस हजार रुपया कैश व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि बरामद रुपये 9 जनवरी को हुए अंडा व्यवसायी लूट कांड के है.
अपराधियों के गिरफ्तार होने से अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज गेट के सामने अंडा व्यवसायी से लूट, जीरोमाइल चौक स्थित कपिला पशु आहार दुकान से लूट, बखरी में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सीएसपी केंद्र से लूट, जीरोमाइल के एक माइक्रो फिनांस बैंक से लूट, कोल्हुआ के एक माइक्रो फिनांस बैंक से लूट, मिठनसराय बांध पर लूट का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता मिली है.

इन सभी अपराधी की पहचान विजय छपरा के मिथुन उर्फ बैधनाथ साहनी, बब्लू उर्फ कल्लू, सौरभ कुमार, राजन उर्फ रंजन कुमार, दीपक कुमार, रौशन कुमार व नीरज कुमार के रूप में हुई है। जबकि अन्य सात अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।
इस मामले की जानकारी सिटी एस पी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।
