स्त्रीरत्न सरला श्रीवास के पुण्यतिथि पर कठपुतली संवाद का आयोजन किया गया

 

मुजफ्फरपुर के मालीघाट में सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मालीघाट में स्त्रीरत्न सरला श्रीवास के पुण्यतिथि पर कठपुतली संवाद संस्थान के संरक्षक विजय मिश्र के अध्यक्षता में की कार्यक्रम आयोजित की गई।अध्यक्षीय संबोधन में विजय मिश्र ने बताया कि माता पार्वती के प्रसन्नता हेतु देवों के देव महादेव ने काष्ठ के मूर्ति में प्रवेश कर कठपुतली कला की शुरुआत की। राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के संगठन प्रभारी आनंद पटेल ने बताया कि अपनी कला क्षमता से समाज में बदलाव लाने व समाज को उन्नत करने का सपना देखने वाली कठपुतली कलाकार सरला श्रीवास एक जीवट कलाकार थी जो रंगमंच,गायन, मूर्तिकला व कठपुतली कला के साथ साथ सामाजिक सांस्कृतिक कार्य के कारण देश दुनियां में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। 

लोक गायिका अनीता कुमारी ने बताया कि कठपुतली कला में कई कलाओं का मिश्रण है – लेखन, नाट्य कला, चित्रकला, मूर्तिकला, काष्ठकला, वस्त्र-निर्माण कला, रूप-सज्जा, संगीत, नृत्य ।भारत देश मे कठपुतली कला ज्ञात लोक कलाओं में सबसे पुरानी कला है. कुछ जानकारों के मुताबिक नाटकों के मंचन की शुरुआत इसके बाद ही हुई थी।कठपुतली नृत्य को लोकनाट्य की ही एक शैली माना गया है।

कठपुतली अत्यंत प्राचीन नाटकीय खेल है। कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि स्त्री रत्न ,सांस्कृतिक दूत, लोकनायिका सरला श्रीवास के पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष पर्यावरण,कला एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाता हैं इस वर्ष कांटी प्रखंड की साइक्लिस्ट शिवानी कुमारी, नाट्य गतिविधियों के लिए सारिका सर्राफ, सामाजिक एवं स्त्री सशक्तिकरण के लिए युवा फाउंडेशन की सीमा कुमारी को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने स्त्री रत्न सरला श्रीवास के नाम पर मुजफ्फरपुर में कला विश्वविद्यालय की स्थापना कर विजुअल आर्ट/परफॉर्मिंग आर्ट की पढ़ाई की की व्यवस्था करने, जिले में कठपुतली घर एवं मालीघाट पंचमुखी चौक से भारत माता चौक के बेनाम सड़क के नामकरण स्त्री रत्न सरला श्रीवास मार्ग करने की मांग की।

इस अवसर पर रंगकर्मी एवं नाट्य निर्देशक सुमन वृक्ष,उद्घोषक निहाल सिंह,जितेश कुमार श्रीवास्तव, सीमा कुमारी, अमित कुमार, पूर्णिमा मिश्रा, अभय कुमार शब्द, शुभ नारायण शुभंकर, अमन राज, चंदेश्वर राम, अनिल कुमार ठाकुर, लोक गायिका अनीता कुमारी , कांता देवी ने अपने विचार रखें।धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading