मुजफ्फरपुर। सेंट जेवियर जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला रोड शाखा में चल रही द्विदिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) के तीसरे दिन का आयोजन आज शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न रोमांचक खेल स्पर्धाएं हुईं, जिसमें छात्रों ने जबरदस्त उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।

हाउस वाइज अंक तालिका
• प्रथम स्थान – रेड हाउस (287 अंक)
• द्वितीय स्थान – येलो हाउस (241 अंक)
• तृतीय स्थान – ग्रीन हाउस (224 अंक)
• चतुर्थ स्थान – ब्लू हाउस (184 अंक)

आज के खेलों की सूची
1. कबड्डी (कक्षा सप्तम से बारहवीं तक)
2. लॉन्ग जंप (कक्षा सप्तम एवं अष्टम)
3. शॉटपुट (कक्षा सप्तम एवं अष्टम)
4. स्पून रेस
5. स्पून एंड मार्बल रेस
6. फ्लैट रेस
7. रिले रेस (कक्षा चतुर्थ से पंचम)

प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया भाग
तीसरे दिन की प्रतिस्पर्धा बेहद रोमांचक रही। छात्रों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरे जोश के साथ भाग लिया। शिक्षकगण एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना की सराहना की।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अमोद कुमार दत्त, प्राचार्या श्रीमती आशा किरण सिन्हा, शाखा प्रभारी श्री दीपक चंद्र सिन्हा, श्रीमती मार्था दत्त एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

आगामी आयोजन
दिनांक 28 मार्च 2025 को प्रतियोगिता के चौथे दिन और भी शानदार खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों के बीच और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।