मुज़फ़्फ़रपुर (गायघाट, दीपक कुमार) : गायघाट विधानसभा क्षेत्र के कांटा पिरौंछा पंचायत स्थित पिरौंछा ग्राम में बीते दिनों हुए अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

आज राजद विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आपदा राहत कोष से प्रति परिवार ₹12,000/- के हिसाब से कुल ₹60,000/- की सहायता राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों को त्रिपाल आदि राहत सामग्री भी वितरित की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मौके पर प्रशासन और राजद पदाधिकारी मौजूद
इस दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गायघाट अंचलाधिकारी, उप प्रमुख जयप्रकाश यादव, राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ, प्रधान महासचिव राहुल यादव, पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, छात्र अध्यक्ष चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राधे बाबू, गजाधर बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे।
विधायक निरंजन राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने प्रशासन से भी जल्द से जल्द उचित राहत और पुनर्वास कार्य करने की मांग की।



