पटना/महुआ: अच्छेवट कॉलेज महुआ के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं दो बार सीनेट सदस्य रह चुके डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने सिंडिकेट सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र कुलसचिव के समक्ष दाखिल किया। उन्होंने यह नामांकन लेक्चर श्रेणी के सामान्य वर्ग से भरा है।

डॉ. सिंह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुभवी और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् माने जाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक विकास में अपनी पूर्व सीनेट सदस्यता के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई है। अब वे सिंडिकेट सदस्य बनकर शिक्षकों की समस्याओं और नीतिगत निर्णयों में सहभागिता के लिए चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव प्रक्रिया:
• नामांकन की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल
• नामांकन पत्रों की जांच: 8 अप्रैल
• नाम वापसी की तिथि: 11 अप्रैल
• मतदान व परिणाम की तिथि: 12 अप्रैल
डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के नामांकन को लेकर संबद्ध शिक्षकों एवं सहयोगियों में उत्साह देखा गया। उन्हें शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इस दौरान उनके साथ महाविद्यालय के कई प्राध्यापक, शुभचिंतक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।





