रिपोर्ट : अमन कुमार”मॉन्टी”
मुज़फ्फरपुर।चित्रगुप्त एसोसिएशन, मुज़फ्फरपुर के चुनाव में रविवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। सुबह से ही बुजुर्गों और महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर वोटिंग केंद्र पर लाइन में लगकर मतदान करते नजर आए।

चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान स्थल के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके।

उम्मीदवारों की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। वे लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पूरे संयम और अनुशासन के साथ उपस्थित हैं।

चुनाव को लेकर चित्रांश समाज में उत्साह का माहौल है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार संस्था की कमान ऐसे प्रतिनिधियों के हाथ में जाएगी, जो समाज के हित में ईमानदारी से कार्य करेंगे।

मतदान शाम तक जारी रहेगा और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।













