मुज़फ्फरपुर चित्रगुप्त एसोसिएशन को मिलेगा “चित्रांश महिला मोर्चा”, डॉ. कुमारी ज्योत्सना के नेतृत्व में होगी नई शुरुआत

मुज़फ्फरपुर। चित्रगुप्त एसोसिएशन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “चित्रांश महिला मोर्चा” का गठन जल्द ही किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल की कमान डॉ. कुमारी ज्योत्सना, पूर्व राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, भारत सरकार, संभालेंगी।

डॉ. ज्योत्सना एवं सुषमा सिन्हा

डॉ. ज्योत्सना ने हाल ही में संपन्न चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी के रूप में हिस्सा लिया था, जिससे समाज में महिला नेतृत्व की एक सशक्त मिसाल पेश हुई।

उन्होंने कहा कि “समाज या संस्था का समग्र विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है”। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, उनका पूरा फोकस चित्रांश महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान पर रहेगा।

रेखा वर्मा, समाजसेवी

महिला मोर्चा की शुरुआत के तहत चित्रांश समाज की महिलाओं को घर-घर जाकर एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा, और उन्हें समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सुषमा देवी, वार्ड 07 पार्षद

इस कदम से चित्रगुप्त एसोसिएशन में महिलाओं की भूमिका को सशक्त और संगठित रूप मिलने की उम्मीद है, जिससे समाज के हर स्तर पर संतुलित और सकारात्मक बदलाव आ सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading