मुज़फ्फरपुर आगमन पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री की मधुबनी सभा और संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा

मुज़फ्फरपुर।देश के यशस्वी गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय के मुजफ्फरपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में 24 अप्रैल को मधुबनी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने हेतु विस्तृत रूप से योजना बनाई गई। इसके साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा नेता अर्जुन राम, पूर्व प्रत्याशी सकरा विधानसभा क्षेत्र, ने बताया कि मंत्री नित्यानंद राय के दिशा-निर्देश में पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से चुनावी मोड में आ चुके हैं और आने वाले समय में भाजपा को मजबूती देने के लिए गांव-गांव तक पहुंच कर आम जनता से संवाद किया जाएगा।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading