होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया डॉ. सैमुअल हैनीमैन जयंती

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के समस्त होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा एक निजी होटल, कलमबाग चौक में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ दवा विक्रेताओं एवं विभिन्न होम्योपैथिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी.पी. ओझा, डॉ. के.के. राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एन.के. चौधरी एवं डॉ. नीलांबर झा उपस्थित रहे।

इस मौके पर डॉ. माधुरी (आयुष मेडिकल ऑफिसर) ने कहा कि डॉ. हैनीमैन की जयंती केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि होम्योपैथी के सिद्धांतों और उसकी मानवीय सेवा भावना को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आज के समय में होम्योपैथी न केवल एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, बल्कि लोगों के बीच विश्वास और प्रभावशीलता के साथ अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

कार्यक्रम को होम्योपैथी जगत से जुड़े सभी लोगों ने हर्ष, उल्लास एवं उत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व, उसके निरंतर विकास तथा समाज में उसके योगदान पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग लाइफस्टाइल डिजीज एवं ऑटोइम्यून बीमारियों के उपचार के लिए होम्योपैथी की ओर आशा के साथ बढ़ रहे हैं और इससे लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन के आयोजक सदस्यों—डॉ. प्रवीण आनंद, डॉ. रवि नाथ ठाकुर, डॉ. कमर आलम, डॉ. सुधांशु, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. प्रशांत सौरभ, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. शताक्षी, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. अभयानंद, डॉ. रिजवान,

डॉ. अखलाकुर रहमान, डॉ. मोहम्मद जाहिद, डॉ. दीपक कुमार दमन एवं डॉ. माधुरी (आयुष मेडिकल ऑफिसर) सहित अन्य चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सहयोग और होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading