मुज़फ़्फ़रपुर : बाबा साहब की जयंती पर भाजपा रामदयालुनगर मंडल ने मिठाई बांटकर किया सम्मान, अध्यक्ष उत्पल रंजन ने दिए प्रेरणादायक संदेश

मुजफ्फरपुर। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा रामदयालुनगर मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों—बहलखाना रोड, मिठनपुरा, स्वप्नलोक कॉलोनी, उन्नति शॉपी, बेला आदि में हर्षोल्लास के साथ मिठाई बांटकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि, बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। सिर्फ उनका नाम लेकर तुच्छ राजनीति करना उनके आदर्शों का अपमान है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पुनम वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मंजू सिंह, कमलावती देवी, रोहित मिंटू, सुभाष चंद्र दास, महामंत्री आलोक आनंद, मंत्री अनिल ओझा, सीमा श्रीवास्तव, रंजन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीना कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, जदयू महिला जिलाध्यक्ष सोनी तिवारी, आईटी प्रभारी सुभेन्दु सिन्हा, प्रियंका सिंह, नगीना देवी सहित मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading