मुज़फ़्फ़रपुर गायघाट में भाजपा ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, शिक्षा और समानता का लिया संकल्प

दीपक कुमार, गायघाट।

भारतीय जनता पार्टी गायघाट पश्चिमी मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती लोमा शक्तिकेंद्र के महादलित बस्ती में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने की। इस मौके पर बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “बाबा साहेब का नारा था—शिक्षा को हम अपना हथियार बनाएंगे। हमें इस नारे को साकार करना है, क्योंकि पढ़ेगा भारत तभी तो बढ़ेगा भारत।” वहीं मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब छुआछूत और जातिवाद के कट्टर विरोधी थे, और आज उनकी जयंती पर हमें जात-पात को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया शशि भूषण कुंवर, जयशंकर कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजीव राय, कृष्णा देवी, विलास पासवान, फुल्टून राम, विलास राम, संजय सिंह, शत्रुघ्न पासवान और राम स्वरूप पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading