मुज़फ़्फ़रपुर चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव में अजय नारायण पैनल की बंपर जीत, विपक्षी पैनल के प्रत्याशी हुए साफ

प्रकाश सिन्हा (संपादक) की कलम से।

मुज़फ्फरपुर।चित्रगुप्त एसोसिएशन के चुनाव में अजय नारायण सिन्हा के पैनल ने जोरदार जीत दर्ज करते हुए विपक्षी पैनलों को पूरी तरह से पराजित कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अजय नारायण सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के० के० सिन्हा को भारी अंतर से शिकस्त दी। अजय नारायण को 55.32% मत प्राप्त हुए जबकि के.के. सिन्हा को केवल 21.69% मत ही मिल सके। वहीं तीसरे प्रमुख दावेदार मनोज कुमार सिन्हा को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया।

महामंत्री पद पर अजय कुमार सिन्हा ने भी बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 56.35% मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बिजय कुमार को 20.61% वोटों से संतोष करना पड़ा।

संगठन मंत्री पद पर सत्येंद्र कुमार पिंकु बढ़त बनाए हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर कुमार पीछे चल रहे हैं, जबकि रवि रंजन तीसरे स्थान पर टिके हुए हैं।

हालांकि, मतगणना अभी जारी है और देर रात तक अंतिम परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन शुरुआती रुझान में स्पष्ट है कि इस बार अजय नारायण पैनल ने मतदाताओं का भरोसा जीत लिया है और संगठन पर पूरी तरह से काबिज होने जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading