कांग्रेस नेताअों की आेर से लगाया गया एक होर्डिंग,राहुल को बताया ब्राह्मण

पटना. बिहार में कांग्रेस नेताअों की आेर से लगाया गया एक होर्डिंग चर्चा में है। दरअसल, इसमें नेताओं की तस्वीरों के साथ उनकी जाति भी बताई गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने यह होर्डिंग लगवाया है। उनकी दलील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहा है, यह उसका जवाब है।

पटना में लगाए गए होर्डिंग

पटना में सदाकत आश्रम, राजापुर पुल, तारामंडल, बोरिंग केनाल रोड समेत कई जगहों पर यह होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट और पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय ने इन्हें लगवाया है।

उनका कहना है कि मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। ऐसे में लोगों के मन में शक न रहे, इसके लिए बकायदा होर्डिंग लगाकर उन्हें हमने बताया है कि नई प्रदेश कमेटी में सभी जाति को स्थान मिला है।

होर्डिंग में राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण लिखा गया है। अखिलेश सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज भूमिहार हैं। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वीरेंद्र सिंह राठौर और समीर सिंह राजपूत हैं। अल्पेश ठाकुर और सदानंद सिंह पिछड़ा वर्ग से हैं।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। एक साल से प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे प्रदेश कांग्रेस चल रही थी। इसी के साथ बड़ी कमेटी भी बनाई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading