स्मार्टफोन से जूते को कर सकेंगे ढीला या टाइट, जाने…

स्पोर्ट्स कंपनी नाइकी (Nike) का नाम तो सुना ही होगा, हो सकता है आपके पास नाइकी का जूता भी हो। कई बार आपको जूते का फीता बांधने में दिक्कत भी हुई होगी और कई बार जूता आपके पैर में फिट भी नहीं हो रहा होगा। जूते के साथ आने वाली इन समस्याओं को दूर करने के लिए नाइकी ने एक स्मार्ट जूता पेश किया है जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकेगा।

आइए इस स्मार्ट जूते की कीमत और खासियतों के बारे में जानते है…

नाइकी के इस जूते का नाम Nike Adapt BB है और इसकी कीमत 350 डॉलर यानि करीब 25 हजार रुपये है। अब इसकी खासियतों की बात करें यह जूता पैर में डालते ही अपने आप ही फिट हो जाएगा, इसके लिए इसमें ऑटो एडजस्ट मोड दिया गया है।

साथ ही इसे आप स्मार्टफोन की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं और ढीला या टाइट भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको बार-बार झूकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे खासकर बास्केटबॉल मैच के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। नाइकी ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कंपनी ने कहा है कि इसकी बिक्री पूरी दुनिया में 17 फरवरी 2019 से होगी। तो यदि यह जूता भारत आता है तो क्या आप इसे खरीदेंगे। हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.