मोतिहारी से 10 लाख का इनामी आतंकी गिरफ्तार, बिहार में हाई अलर्ट घोषित

बिहार के मोतिहारी जिले से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकी 2016 के नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और देशभर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में वांटेड था।

NIA को इनपुट मिला था कि कश्मीर सिंह मोतिहारी में छिपा है, जिसके बाद मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर ASP शिवम धाकड़ के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान भी बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आतंकी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन आम नागरिकों की सूचना और पुलिस की सक्रियता से उसे समय रहते दबोच लिया गया। कश्मीर सिंह पर NIA ने 2023 में 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के बाद राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों, खासकर नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पटना के महावीर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों और पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस बीच, भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बिहार में रात 10 बजे के बाद पटाखे जलाने और लाउड म्यूजिक बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर साइबर पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। अफवाह, आपत्तिजनक वीडियो और भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब कश्मीर सिंह के नेटवर्क और बिहार में उसकी संभावित गतिविधियों की जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading