दीपक कलाल की पिटाई के बाद राखी सावंत ने जाहिर की अपनी नाराजगी और कहा…

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग राखी सावंत के दोस्त दीपक कलाल की सड़क पर पिटाई कर रहे हैं। दीपक कलाल की पिटाई के बाद अब इस पर राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है। इस तरह से दीपक की पिटाई पर राखी सावंत गुस्सा हो गई हैं।

अपने दोस्त की पिटाई के बाद राखी सावंत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैं मानती हूं कि दीपक कलाल ने गलत किया है, लेकिन इस तरह से उनकी पिटाई नहीं करनी चाहिए। अगर दीपक की बात बुरी लगी है तो इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में जाकर करनी चाहिए।’

राखी सावंत ने हार्दिक पांड्या पर निशाना साधते हुए कहा कि,  ‘हार्दिक पांड्या की ऐसी हरकत पर अब मी टू वाले कहां गए। देश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो जाता है तब ये लोग कहा चले जाते हैं।’ राखी सावंत इन दिनों यूट्यूबर दीपक कलाल को लेकर चर्चा में हैं।

कुछ दिन पहले दोनों ने मीडिया के सामने शादी करने का ऐलान किया था। बाद में राखी ने इस शादी के लिए मना कर दिया था। बता दें कि दीपक कलाल ने दिल्ली के ‘कनॉट प्लेस’ में एक पेड़ पर पेशाब करते हुए वीडियो डाला था। इस वीडियो के बाद कुछ लोग नाराज हो गए थे और उनकी पिटाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.