70 करोड़ लोगो के ई-मेल आईडी और पासवर्ड में लग चुकी है सेंध, कहीं आप भी उनमे से तो नहीं…

साल की शुरू होते ही हैकिंग का बड़ा मामला आय सामने, रिपोर्ट के मुताबिक 70 करोड़ से भी अधिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड में सेंध लग चुकी है। इसका दावा ऑस्ट्रेलिया के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने किया है।

दावे के मुताबिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड को फाइल शेयरिंग वेबसाइट मेगा (MEGA) पर अपलोड किया गया था, हालांकि इस वेबसाइट से अब पासवर्ड और ई-मेल वाली फाइल को हटा लिया गया है लेकिन फाइल को हैकर्स ने पहले ही स्टोर कर लिए हैं।

बड़ा सवाल यह है कि आपके ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी हुए हैं या नहीं। इसकी जानकारी कैसे मिलेगी,  आइए जानते हैं।

सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में जाना है और फिर इस haveibeenpwned.com टाइप करना है। इसके बाद आपको कैप्चा डालना है और फिर एक नया टैब खुलेगा जिसमें आप अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी हैक हुई है या नहीं। यदि आपकी आईडी डालने के बाद यदि आपको Good news — no pwnage found! या फिर Oh no — pwned! लिखा हुआ मिलता है तो समझ लीजिए आपकी आईडी हैक नहीं हुई है।

इसके अलावा आपके लिए यही बढ़िया होगा कि आप एहतियातन अपने ईमेल का पासवर्ड बदल लें। साथ ही अपने पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्टर भी इस्तेमाल करें। जीमेल में किसी भी प्रकार की पासवर्ड से संबंधित सेटिंग्स के लिए आप myaccount.google.com पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.