रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ने तीन सामाजिक कार्यक्रमों से पेश की सेवा की मिसाल

मुजफ्फरपुर।रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष नीरज कुमार और सचिव संजय चाचान के नेतृत्व में शनिवार को शहर में तीन प्रमुख सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों ने समाज सेवा की मिसाल पेश की और लोगों को सकारात्मक संदेश दिया।

सुबह “गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन” अभियान के तहत प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल, बीएमपी-6 में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें क्लब के सदस्यों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद आईसीएआई भवन, मिथनपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों और युवाओं ने रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे ज़रूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सहयोग और भागीदारी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं और सीए सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील की गई।

शाम को बथुआ नर्सिंग होम, ब्रह्मपुरा में डॉक्टर दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें चिकित्सा क्षेत्र के समर्पित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। क्लब के सचिव संजय चाचान ने डॉक्टरों के सामाजिक योगदान को प्रेरणादायक बताया और नागरिकों से ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इन सभी कार्यक्रमों में रीजनल डायरेक्टर रोटेरियन डॉ. एच. एन. भारद्वाज, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन सुधीर कुमार सिन्हा, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन बी. एल. लाहोरी, रोटेरियन रंजन कुमार श्रीवास्तव, रोटेरियन यदुनंदन पंडित, रोटेरियन अजीत गौर, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. बी. के. रॉय, रोटेरियन डॉ. के. सी. सिन्हा और रोटेरियन डॉ. विद्या कुमारी सिंह की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से आयोजन सफल रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading