मुज़फ़्फ़रपुर: बेनीबाद थाने में दो पुलिसकर्मियों का हुआ विदाई समारोह, थानाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गायघाट (मुजफ्फरपुर) जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना परिसर में शनिवार को स्थानांतरित दो पुलिसकर्मियों दीपक कुमार और अजीत प्रसाद को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। दोनों पुलिसकर्मियों का तबादला शिवहर पुलिस लाइन में किया गया है।

विदाई समारोह का आयोजन थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर दोनों का विदाई सम्मान किया।

थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी क्षेत्र में तैनात रहें, उन्हें सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने का सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेनीबाद थाना परिवार को दोनों पुलिसकर्मियों की सेवाओं पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों स्थानांतरित सहकर्मियों को भावभीनी शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि जहां भी रहें, अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सेवाभाव से नई मिसाल कायम करें।

विदाई समारोह में मनीष कुमार सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading