मुज़फ़्फ़रपुर: गायघाट में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

जगह-जगह हुआ स्वागत, जांता में वंदेमातरम से शुरू हुआ अभिनंदन समारोह, मंत्री ने की हवाई अड्डा व तकनीकी शिक्षा की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी गायघाट दक्षिणी मंडल की ओर से शुक्रवार को आयोजित आभार सह अभिनंदन समारोह में क्षेत्र की जनता ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन गायघाट फोरलेन से लेकर जांता पंचायत तक रोड शो के माध्यम से किया गया, जहां लक्ष्मणनगर, कांटा गांधी चौक, रामनगर और सुस्ता समेत हर पड़ाव पर मंत्री जी का पारंपरिक ढंग से अभिनंदन किया गया।

🚩 रोड शो में मंत्री खुद बाइक पर सवार होकर जुड़े जनता से

इस पूरे रोड शो के दौरान मंत्री डॉ. राजभूषण खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर जनता से सीधे संवाद करते नजर आए। जांता पहुंचने पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।

🎵 वंदेमातरम से हुआ समारोह का शुभारंभ

जांता पंचायत में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम’ से की गई। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीत ठाकुर ने मंत्री को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गायघाट भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुंवर को भी सम्मानित किया गया।

🗣️ मंत्री ने किया घोषणाओं का पिटारा खुला

जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजभूषण निषाद ने गायघाट के लोगों का लोकसभा चुनाव में एनडीए पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा:

मुजफ्फरपुर में जल्द हवाई अड्डा की शुरुआत की जाएगी। बड़ी और छोटी नदियों की उड़ाही का कार्य हो चुका है, जिससे बाढ़ से राहत मिलेगी। गायघाट के बच्चों को अब टेक्निकल शिक्षा और स्मार्ट क्लास के ज़रिए मुफ़्त उच्च स्तर की पढ़ाई मिलेगी।

👥 भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भारी भागीदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी मंडल से भारी संख्या में कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading