मुज़फ़्फ़रपुर | उज़्बेकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड सवात् कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर बिहार के तीन होनहार खिलाड़ियों — यश राज, स्वीटी राय और प्रियम कर्ण ने देश को गौरवान्वित किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया।


इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा विचार मंच की ओर से एक स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो कि श्री महावीर पेन्ट्स एण्ड इलेक्ट्रिक (अमित रंजन जी का प्रतिष्ठान), मलंग स्थान के सामने, रामदयालू में संपन्न हुआ।

कोच को भी मिला विशेष सम्मान
इन तीनों खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टीम के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को भी समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने इन युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया और पदक दिलवाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

सम्मान समारोह में जुटे समाजसेवी व मंच के पदाधिकारी
इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा विचार मंच के महामंत्री अजीत कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, संजीव रंजन सोनू, अमित रंजन, मनीष कुमार, ईशु कुमार, अनन्या, आरूषि सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
संदेश और संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों को यदि उचित प्रशिक्षण, अवसर और मंच मिले, तो वे विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और सवात् जैसे मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।
“जिन हाथों में कभी कलम होती थी, अब उन्हीं हाथों ने मुक्कों से देश का नाम रौशन किया है।”
यश, स्वीटी और प्रियम की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा विचार मंच ने यह स्पष्ट कर दिया कि खेल प्रतिभाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।

