बिहार का DNA खराब” बोलने वालों के खिलाफ उबाल, मुजफ्फरपुर में भाजपा ने किया पुतला दहन

मुजफ्फरपुर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विवादित बयानों को लेकर मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार के नेतृत्व में कल्याणी चौक पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि एम.के. स्टालिन और रेवंत रेड्डी ने करोड़ों आस्थावानों और बिहारवासियों का अपमान किया है। एक ओर उन्होंने सनातन धर्म को देश से खत्म करने की बात कही, वहीं दूसरी ओर बिहार के DNA को खराब बताया। यह बयान न केवल असंवेदनशील है बल्कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों और बिहार की अस्मिता पर सीधा हमला है।

जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि मिथिला और माता सीता की पावन धरती पर ऐसे अपमानजनक बयान कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बिहार की जनता अपने सम्मान और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार का अपमान करने वाले नेताओं को जनता चुनाव में करारा जवाब देगी।

इस मौके पर भाजपा के सभी मोर्चा और मंच के कार्यकर्ता एकजुट दिखे और हाथों में तख्तियाँ व झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कल्याणी चौक पर माहौल पूरी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की नारों से गूंज उठा।

प्रदर्शन की मुख्य झलकियाँ:

भाजपा जिला अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन स्टालिन और रेवंत रेड्डी के खिलाफ जमकर नारेबाजी सनातन धर्म और बिहार की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.