पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार शाम हड़ताल खत्म कर दिया। डॉक्टर गुरुवार सुबह 7 बजे काम पर लौट जाएंगे। हड़ताल के चलते पीएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी।
मारपीट के विरोध में की हड़ताल
मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। डॉक्टर मारपीट करने वाले मरीज के परिजनों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
अब तक 20 मरीजों की गई जान
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते तीन दिन में 17 मरीजों की मौत हुई।