रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक फल व्यवसायी को गोली मार दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। व्यवसायी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया है। घटना राजाबाजार फल मंडी की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

रुपए नहीं देने पर मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक एक अपराधी फल मंडी में व्यवसायी शिव शंकर के पास पहुंचा और 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी।

रुपए नहीं देने पर दोनों में काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद अपराधी चला गया और आधे घंटे बाद एक और शख्स के साथ फल व्यापारी की दुकान पर पहुंचा। रुपए नहीं देने पर अपराधी ने व्यवसायी को गोली मार दी।

लोगों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर की पिटाई

फायरिंग कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मारपीट में अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया जिले इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

अपराधी का नाम गोलू शर्मा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading