मेला की जमीन कब्जा करने के लिए भिड़े दो गुट,मौत

आरा. बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार सुबह मेले की जमीन कब्जा करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुट की तरफ से फायरिंग भी हुई जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार है। मृतक की पहचान सरवारी शर्मा के बेटे विनोद शर्मा के रूप में हुई है।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

विवाद में गंभीर रूप से घायल विकास यादव और ज्वाला यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

जमीन को लेकर चल रहा विवाद

मोपती मेला मैदान की जमीन पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को पूर्व जिला पार्षद लालबिहारी यादव और नंदजी यादव के गुट के लोगों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को एक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के जाने के बाद एक पक्ष का आक्रोश और भड़क गया। पूर्व जिलापार्षद लालबिहारी यादव का रिश्तेदार सह निजी अंगरक्षक का राइफल लूट कर भाग गए।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इलाके में तनाव के कारण बुधवार देर शाम से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। फिलहाल इलाके में अभी सभी दुकानें बंद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading