बॉलीवुड नगरी में नवाजुद्दीन का लुक बना चर्चा का विषय । बाला साहेब ठाकरे के लुक को पूरी तरह से कॉपी करके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दर्शकों को ट्रेलर से इंप्रेस कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन की एक झलक देखकर कोई भी धोखा जरूर खा सकता है।
‘ठाकरे’ फिल्म रिलीज होने से पहले नवाजुद्दीन इसके प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी नवाजुद्दीन कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ में अमृता राव के साथ फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस बीच नवाजुद्दीन ने कई खुलासे किए। शो के दौरान कपिल शर्मा ने नवाजुद्दीन से पूछा कि ‘आप अपनी फिल्मों के किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हो, तो कभी इसका आपकी जिंदगी पर असर पड़ा?’ जवाब सुनकर कपिल भी रह गए हैरान।
नवाजुद्दीन ने कहा – ‘ऐसा कई बार होता है। रमन राघव फिल्म में मेरा किरदार इतना डार्क था कि मुझे इससे बाहर आने के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया था।’

नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में धनिया तक बेचा है। नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सब्जी वाले से 200 रुपए का धनिया बेचने के लिए खरीदा लेकिन कुछ देर बाद वह धनिया पीला पड़ने लगा इस पर वह सब्जी वाले के पास फिर से गए।’
नवाजुद्दीन ने आगे कहा – ‘सब्जी वाले ने बताया कि उससे खरीदा हुआ धनिया तो पीला पड़ गया इस पर सब्जी वाले ने कहा कि उस पर लगातार पानी छिड़कना पड़ता है तब जाकर धनिया पूरे दिन ताजा बना रहता है।’
‘ठाकरे’ फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा अमृता राव भी हैं। इस फिल्म में बाला साहेब का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी तो वहीं अमृता उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म के साथ अमृता 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।
