चौके-छक्के लगाने के बाद कटरीना ने अनुष्का से कहा- तुम टीम के कप्तान से…

‘भारत’ के सेट से सलमान खान  का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया था । इसमें वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे । सलमान खान ने खूब चौके-छक्के लगाए और अपने फैंस को बताया दिया कि वो क्रिकेट में भी माहिर हैं।

अब कटरीना कैफ ने भी ऐसा ही वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो में कटरीना भी सलमान की तरह क्रिकेट खेल रही हैं । कटरीना का वीडियो देख आप उनकी एक्टिंग से ज्यादा क्रिकेट के फैन हो जाएंगे । कटरीना भी खूब चौके-छक्के लगा रही हैं ।

वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है । कैप्शन में उन्होंने अनुष्का शर्मा को भी टैग किया । कटरीना लिखती हैं, ‘पैकअप के बाद भारत का सेट, क्योंकि वर्ल्ड कप नज़दीक़ आ रहा है। अनुष्का शर्मा, तुम टीम के कप्तान से मेरी सिफ़ारिश कर दो। मेरी स्विंग में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन मैं बुरी ऑल राउंडर नहीं हूं।’ साथ ही कटरीना ने कैप्शन में ‘अपना टाइम आएगा’ हैशटैग लिखा ।

कटरीना के इस वीडियो पर फैंस ने मजेदार कमेंट भी किए गए  । एक यूजर ने लिखा- भाई ने ही सिखाया है भाभी को। एक अन्य शख्स ने कहा- ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या का बेहतर रिप्लेसमेंट मिल गया।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.