मौसम ने बदला अपना मिजाज़, बढ़ी ठण्ड…

 हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। सुबह से ही राजधानी में बदरी छाई हुई है। हवा से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान को 16.2 डिग्री पर पहुंच जाने के कारण धूप के न होने का असर भी नहीं लग रहा। पटना का अधिकतम पारा 26.8 रहा।

वहीं, मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.