MUZAFFARPUR : युवक की हत्या कर शव फेंका, इलाके के लोगों में सनसनी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर शहर के मालीघाट में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह उसका शव डीएवी स्कूल के समीप मिला। शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान पड़ोस के अजित ठाकुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुची।  जांच में पता चला है कि युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर का प्रयास कर समझा बुझा कर शांत कराया।

परिजनों ने बताया कि घर मृतक किसी के बुलाने पर घर से निकला था. बताया जाता है की मालीघाट के सहदुल्लापुर निवासी मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था और समाजसेवी भी था. प्रॉपर्टी डीलिंग से पूर्व मृतक अजीत कुमार पूर्व मंत्री रमई राम की गाड़ी चलाता  था.

इधर, नगर डीएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक  अहियापुर थाना क्षेत्र के मालीघाट सहदुल्लापुर निवासी बताया जा रहा है। हत्या की गुत्थी सुलझाने को डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है। डॉग स्क्व्यॉड ने घटनास्थल से कन्हौली की ओर जाने वाले बांध पर जाकर सूंघ कर वापस चला आया. आशंका जताई जा रही है कि संभवतः हत्यारे किसी वाहन से आये होंगे और घटना को अंजाम देकर  वापस बांध पर खड़े वाहन से ही वापस चले गए.

यह घटना अहियापुर और मिठनपुरा थाना के सीमावर्ती इलाके में हुआ है। हत्या की प्राथमिकी अहियापुर थाने में दर्ज की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर डीएसपी, सीटी एसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.