पूर्व मंत्री के कथित काफिले की रफ्तार ने ली जान, एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौ’त

वैशाली : वैशाली जिले के हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों के काफिले की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि यह घटना महुआ मोड़ के पास हुई, जहां पहले एक एस्कॉर्ट वाहन ने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर के बाद नहीं रुका काफिला
टक्कर के बाद काफिला बिना रुके मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मेरठ निवासी त्रिलोकी मौर्य के पुत्र सुरेश मौर्य के रूप में हुई है, जो हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पचकुरवा में किराए के मकान में रहकर रामाशीष चौक स्थित एक गैरेज में काम करता था।
कैसे हुई पूरी घटना?
स्थानीय लोगों के अनुसार, महुआ की ओर से आ रहे कथित पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने पहले कई मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद उसी तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार सुरेश मौर्य को भी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने पर सदर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading