मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में जदयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ के दौरान साफ कहा कि वे अपने पिता की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उनके अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए संकल्पित हैं।


रविवार को सकरी सरैया और कांटी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद जमीनी स्तर पर जाकर उन कामों की समीक्षा करना है जो अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।

सकरी सरैया में जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, जहां उन्होंने पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली और सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।


इसके बाद कांटी में विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जिले में कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, श्रवण कुमार समेत कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां समाजसेवी गुंजन पटेल सहित स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

