बिहार में दो सगे भाइयों को चा’कू से गो’दा, एक की मौ’त; दूसरे की हा’लत नाजुक

सासाराम : बिहार के सासाराम में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक खूनी खेल को अंजाम दिया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है। शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। खून से लथपथ घायल भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

पानी और बिजली के तार को लेकर था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि नल से पानी निकालने और बिजली का तार ले जाने की मामूली सी बात को लेकर भुवनेश्वर तिवारी और नागेंद्र तिवारी के परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी इस मामले को लेकर थाने में केस-मुकदमा दर्ज कराया गया था। पिछले महीने 18 अप्रैल को भी दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर भारी तनातनी और मारपीट हुई थी।

तिलक समारोह से लौटते वक्त किया हमला

घटना की रात 35 वर्षीय पप्पू सिंह और उनके सगे भाई वकील सिंह एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही पूरी तैयारी के साथ घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया।

बिना कोई मौका दिए हमलावरों ने चाकुओं से दोनों भाइयों को बुरी तरह गोद डाला। इस बर्बर हमले में पप्पू सिंह ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं, उनके भाई वकील सिंह पर भी चाकुओं से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पप्पू सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल वकील सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading