करीना के इश्क में पति बना का’तिल, पत्नी और 2 बच्चों को मा’र डाला; ट्रिपल म’र्डर में स’नसनीखेज खुलासा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एक हैवान ने शादीशुदा प्रेमिका करीना के चक्कर में अपनी पत्नी, बेटी और बेटा का खुद मौत के घाट उतार दिया और आरोप अपने पड़ोसी पर मढ़ दिया। लेकिन, पुलिस ने गहन छानबीन में सच्चाई को उजागर कर दिया और आरोपी युवक के साथ उसकी कातिल प्रेमिका को भी गिरप्तार कर लिया है।

पेशे से हलवाई युवक संतोष कुमार ने बारात जाने के बहाने घरवालों को चकमा दिया और नाजायज इश्क के खुमार में अपना ही संसार उजाड़ लिया। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि कोर्ट से स्पीडी ट्रायल चलवाकर इन्हें सजा दिलाई जाएगी। वारदात मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके के कपरपुरा स्टेशन के पास स्थित मधुबन जगदीश उर्फ बझीला की है।

ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को रीता देवी, 30 वर्ष, वैष्णवी कुमारी, 2 वर्ष और रूद्र, 3 माह की हत्या की घर में कर दी गयी। महिला के दो बच्चे पांच साल का आदित्य और सात साल की बेटी नित्या अपनी दादी के साथ बगल के कमरे में सोए थे। दोनों की जान बच गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ रुचिका कुमारी और कांटी थाना एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनाकर कांड की जांच की गयी। वरीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस को पति के बदलते बयानों से पहले से शक हो रहा था। गहराई से छानबीन में पाया गया है जिस पर पति आरोप लगा रहा था उसकी कोई भूमिका नहीं थी। मानवीय और तकनीकि अनुसंधान में पता चला कि संतोष साह ड्रग्स एडिक्टेड है। उसका एक स्थानीय शादीशुदा महिला करीना से अवैध प्रेम संबंध था। संतोष पत्नी और बच्चों की हत्या करके करीना के साथ शादी करना चाहता था।

संतोष साह उर्फ मिठाई लाल का मोबाइल चेक किया गया तो एक महिला के साथ उसका निजी चैटिंग सामने आया। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर संतोष ने करीना से अफेयर की बात स्वीकार किया। उसके बाद महिला पुलिस ने करीना को कस्टडी में ले लिया। दोनों से अलग-अलग और सामने पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।

सिटी एसपी ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को मिठाई लाल समस्तीपुर बारात जाने की बात कहकर घर से निकला। जाने से पहले उसने पत्नी और दो बच्चों को दबा के नाम पर नशे की गोली दे दी। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे बारात से लौट आने के लिए फोन किया पर नहीं लौटा। देर रात वह अपने कमरे में आया और तीनों को बेहोशी की हालत में गला दबाकर मार दिया और फरार हो गया। उनके गले को कपड़े से बनी रस्सी से घोंटा गया था जो सुबह गले में मौजूद था।

सुबह में कातिल फिर से घर में लौटा और कमरे में पत्नी और बच्चों की लाश देखकर चिल्लाने लगा। लोग जमा हो गए और पुलिस भी आ गई। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई सैंपल कलेक्ट किया। घटना की जानकारी के लिए पुलिस के अधिकारियों ने पति से कई बार पति से बात की। उसका बयान बदलता देख पुलिस को शुरू में ही शक हो गया जो बाद में यकीन में बदल गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading