मुजफ्फरपुर : करोड़ो की अवैध काली मिर्च व मटर बरामद

कस्टम ओर सीतामढ़ी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कन्हौली थाना के मधुकरपुर गाव में दो जगह पर व मेजर गंज पेट्रोल पम्प के पास एक जगह से काली मिर्च और एक जगह से काली मिर्च और मटर, तीन जगह के छापेमारी में लगभग एक करोड़ आठ लाख की अवैध समान पकड़ा गया।

तीन दिन के लगातार ऑपरेशन में कस्टम व सीतामढ़ी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में करोड़ो के काली मिर्च व मटर बरामद किया गया। मौके से तस्कर फरार होने में सफल रहे। हालांकि कस्टम के ऑफीसर फरार तस्कर की तलाश कर रही है। पकड़े गए अवैध मटर व काली मिर्च पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा चलेगा।इसकी जानकारी कस्टम असिस्टेन्ट कमिश्नर सुनील कुमार गौतम ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading