पटना: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना में रैगिंग के आरोप में MBBS के तीन छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित छात्रों की पहचान 2024 बैच के आदित्य राज, अभिनव राज और राज चौरसिया के रूप में हुई है। प्राचार्य कार्यालय की ओर से 8 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना में रैगिंग के आरोप में MBBS के तीन छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित छात्रों की पहचान 2024 बैच के आदित्य राज, अभिनव राज और राज चौरसिया के रूप में हुई है। प्राचार्य कार्यालय की ओर से 8 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सुप्रीम कोर्ट और UGC के नियमों के तहत होगी कार्रवाई
IGIMS प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) और संस्थान में लागू नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

आदेश की प्रतियां संस्थान के निदेशक, डीन, संबंधित विभागाध्यक्षों, हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। फिलहाल तीनों छात्रों पर तीन महीने का निलंबन लागू है। अवधि पूरी होने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी की समीक्षा के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।