मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के LNT कॉलेज में बिहार छात्र संघ द्वारा 11 स्थापना दिवस सह एपीजे अब्दुल कलाम का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व अब्दुल कलाम जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।


कार्यक्रम का अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह ने की। आये हुए अतिथियों ने संगठन की कार्य के बारे में संबोधन की। युवाओ ने संकल्प लिया कि अगले स्थापना दिवस समारोह में 11 हजार से अधिक नए छात्रों को बिहार छात्र संघ में जोड़ा जाएगा।


मौके पर बिहार छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि आज 11 वर्ष संगठन का सफलता पूर्वक मना रहे है हमारी टीम सदैव बीनी किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए छात्र हित में कार्य करती है और आगे भी यूनिवर्सिटी व कॉलेज में किसी भी छात्र छात्राएं को परेशानी न हो उसको लेकर कार्य करती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा बिहार छात्र संघ के सभी कार्यकर्ताओं व शुरुआत से जुड़े हुए पदाधिकारी को सम्मानित भी की गई।


इस मौके पर अमरनाथ सिंह, शेखर सहनी, राहुल सिंह बृजेश सिंह, ऋतिक यादव, सैयद इमाम उर्फ बाबू मुखिया,दीपक, मनीष कुमार, निखिल सिंह, मयंक राज, सिद्धार्थ, ऋषिकेश, आदित्य, छोटेलाल, शाकिब शकील, नौडी खान,सहित संघ के सभी लोग मौजूद रहे।




