‘मैं यहां माफी मांगने के लिए नहीं बैठी’ : कंगना रनौत, करणी सेना की सवाल पर दिया बयान

अपने शब्दों को लेकर सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाली अदाकारा कंगना इन दिनों अपनी फिल्म मणिकर्णिका को लेकर फिर विवादों में हैं। फिल्म कल यानि 25 जनवरी को  रिलीज हो रही है। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के कुछ सीन्स को लेकर करणी सेना विरोध कर रही है।

वहीं, कंगना भी कह चुकी हैं कि वह करणी सेना को तहस-नहस कर देंगी। कंगना के इस बयान पर करणी सेना गुस्से में है और उनसे माफी की मांग कर रही है। हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं कंगना से जब उनके बयान के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने कहा- “मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगी, जबतक मेरी गलती नहीं होती मैं किसी भी चीज के लिए माफी नहीं मांगती।”

वायरल हो रहे वीडियो में कंगना ने कहा है- हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है। करणी सेना को भी इस फिल्म को सहयोग देना चाहिए। सबको मिलकर इस फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि ‘मणिकर्णिका’ भारत की बेटी है। मेरे साथ बेवजह का इगो दिखाने की जरूरत नहीं है।

मैं यहां किसी को सॉरी कहने के लिए नहीं हूं। इस गहमागहमी को देखते हुए कंगना के घर पुलिस को तैनात किया गया है। बता दें कि करणी सेना का प्रकोप सिर्फ कंगना रनौत की फिल्म ही नहीं बल्कि पद्मावत फिल्म भी झेल चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading