संत जेवियर सीनियर जूनियर स्कूल का AISSCE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 97 प्रतिशत रहा रिजल्ट

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के रामना स्थित संत जेवियर सीनियर जूनियर स्कूल  ने AISSCE यानी इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का ओवरऑल रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार कुल 130 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 126 छात्र सफल रहे। वहीं 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 50 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

स्कूल की टॉपर लिस्ट में कॉमर्स स्ट्रीम के कृष्णा सराफ ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर हर्ष राय और तीसरे स्थान पर श्रेया घोषाल रहीं, जिन्होंने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading