NEET UG 2026: 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी, NTA ने की घोषणा

नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की नई तिथि घोषित कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को बताया कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. एनटीए ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें.”

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि NEET-UG परीक्षा के फिर से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर गुरुवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई. उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम हुई इस बैठक में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के आयोजन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार में चर्चा हुई.

 

बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (स्कूल शिक्षा) संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE के चेयरपर्सन राहुल सिंह, और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ-साथ दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह ने 12 मई को छात्रों को भरोसा दिया था कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. एनटीए MBBS, BDS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा आयोजित करती है. 3 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में देश भर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. लगभग 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था.

पेपर लीक मामले में अब तक की कार्रवाई
सीबीआई कथित नीट पेपर लीक मामलों की जांच कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को NEET-UG पेपर लीक केस में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को हिरासत में लिया. साथ ही दो और संदिग्धों को पकड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी इन गड़बड़ियों में NTA के अंदर से संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है. सीबीआई के मुताबिक, पेर लीक में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading