बिहार के सरकारी अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर लुंगी-गंजी में कर रहे इलाज

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदहाली और लापरवाही की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं. कभी चूहे मरीज के हाथ-पैर कुतर देते है तो कभी अस्पताल में वार्ड के भीतर बेड पर कुत्ते आराम फरमाते नजर आ जाते है. ऐसी ही एक अजब-गजब तस्वीर बिहार के कैमूर जिले से सामने आई है, जहां डॉक्टर लुंगी-गंजी में मरीज का इलाज करने अस्पताल पहुंच गए.

लुंगी-गंजी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर

मामला कैमूर जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल का है. यहां डॉक्टर ऑन ड्यूटी मरीज का इलाज करते दिखे. मामला उस वक्त सामने आया जब रामगढ़ विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव ने उन्हें ऑन ड्यूटी लुंगी गंजी में पकड़ा. मौके पर विधायक ने डॉक्टर को खूब फटकार लगाई, साथ ही जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की.

दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे थे विधायक

अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे, सड़क दुर्घटना चार लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया था. हादसे की सूचना पर विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव भी अस्पताल पहुंचे.

नर्स ही कर रही थी मरीजों का इलाज

उन्होंने देखा कि घायलों का इलाज नर्स कर रही है, वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है. विधायक ने पूछा कि ड्यूटी पर कौन डॉक्टर है, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी, करीब 20 मिनट बाद एक डॉक्टर लुंगी गंजी में पहुंचे, जिसे देख विधायक भड़क गए.

डॉक्टर को लुंगी गंजी में देख भड़क गए विधायक

इसके बाद विधायक सतीश कुमार ने लुंगी गंजी वाले शख्स से पूछा कि आप डॉक्टर है, लुंगी और गंजी में मरीज का इलाज करते है, क्या आप इसी ड्रेस में अस्पताल में ड्यूटी करते है. सवालों की बौछार सुन थोड़ी देर के लिए डॉक्टर सकपका गए. इसी दौरान विधायक ने सिविल सर्जन को फोन घुमा दिया, और पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading