बिहार में शादी के 16 दिन बाद ही दुल्हन हो गई फरार, खोज रही पुलिस

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के महज 16 दिन बाद नवविवाहिता के घर से नकदी और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मामले में अब प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुट गई है.

25 तारीख को धूमधाम से हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन शादी के 16वें दिन देर रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी नवविवाहिता घर में रखे 72 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई.

नकदी और गहने गायब थे

सुबह जब जितेन्द्र कुमार की नींद खुली तो पत्नी कमरे और घर में नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में घर के बक्से और आलमारी की जांच की गई तो नकदी और गहने गायब पाए गए. इसके बाद परिवार ने दुल्हन पर सुनियोजित तरीके से घर से कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया.

गायघाट थाना में दोनों तरफ से आवेदन

पीड़ित पति जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले को लेकर गायघाट थाना में आवेदन दिया गया है. वहीं दूसरी ओर युवती के पिता ने भी दूल्हा पक्ष पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading