सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली बोगी.. मची भगदड़..

रोहतास: बिहार के रोहतास में आज सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (53212) के एक जनरल कोच में अचानक आग लग जाने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

fire In Sasaram Patna train

प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा. ट्रेन के 6:45 बजे रवाना होने से पहले घटना हो जाने के कारण यात्री पहले ही कोच से उतर चुके थे.

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रभावित कोच को इंजन से अलग कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई से किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

रेलवे स्टाफ और दमकल की देरी से बढ़ी आग

चश्मदीद अभिषेक रंजन ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय पर खड़ी थी, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि अगर दमकल विभाग और रेलवे स्टाफ समय पर पहुंच जाते तो आग को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता था, लेकिन दोनों की देरी से आग और भड़क गई. हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

ट्रेन में कैसे लगी आग?

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading