मुजफ्फरपुर में ॐ सेवा दल की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कमेटी का हुआ गठन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल के समीप मंगलवार सुबह 7:30 बजे ॐ सेवा दल की वार्षिक बैठक गुंजन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में संरक्षक पद पर विनय पाठक, पप्पू सिंह, गुंजन कुमार, रोहन जी, विक्रम जी एवं रंजन कुमार को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष पद पर पारस नाथ प्रसाद को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में नवीन Kumar शर्मा, अभिषेक जैन एवं राहुल कुमार को मनोनीत किया गया।

महासचिव पद की जिम्मेदारी अजय कुमार चौधरी को सौंपी गई। सचिव पद पर अंजन कुमार गुप्ता, प्रिंस कुमार एवं सूरज कुमार को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में मिंटू कुमार,अजीत कुमार तथा बादल राज को जिम्मेदारी दी गई।

 इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितेश कुमार, अरविंद चौधरी, अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार, राकेश कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, चंदन कुमार सिंह एवं जीत मोहन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading