घरवालों का विरोध कर किया प्रेम विवाह, 9 महीने बाद ही बुलेट नहीं मिलने पर 20 साल की विवाहिता की दहेज ह’त्या

वैशाली : वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों की बुलेट बाइक की डिमांड पूरा नहीं करने पर एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवारदेर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने FSL टीम बुलाई है और उसने घटना स्थल से जांच सैंपल कलेक्ट कर लिया है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय अमृता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी नौ महीने पहले भूसाही निवासी प्रमोद पंडित के बेटे मनीष कुमार से हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमृता और मनीष ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अमृता के घर वाले शादी करने को तैयार नहीं थे मनीष परिवार पर दबाव बनाकर दोनों की शादी करवाने को कहा था, जिसके बाद मृतका के परिजन इस शादी करने को तैयार हो गए।

मृतका के बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अमृता को उसके पति मनीष और सास द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरा नहीं होने तक अमृता के मोबाइल फोन से मायके वालों का सभी नंबर ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे वे अमृता से बात नहीं कर पा रहे थे। अमृता के बहाने यह बताया था कि उसे अच्छे से रखने को लेकर मनीष को कहा था कि बाद में बुलेट बाइक की डिमांड पूरी कर दी जाएगी। लेकिन वह मारपीट करते रहता था।

परिजनों का आरोप है कि बुधवार देर रात अमृता की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बालिगांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading