अ’श्लील वीडियो वायरल होने पर भारी ब’वाल : युवक को खंभे से बांधकर पी’टा, पत्नी ने लगाया प्र’ताड़ना का आ’रोप

दरभंगा : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां वीडियो सामने आते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एक विवाहित युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।

पत्नी के मोबाइल पर वीडियो भेजकर दी थी धमकी

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह वीडियो खुद आरोपी युवक ने अपनी पत्नी को भेजा था। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाए और उस दौरान खुद ही उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया। पत्नी को भेजने के बाद यह आपत्तिजनक वीडियो धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गया, जिससे सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए।

शादी के बाद से ही मायके में रह रही थी पीड़िता

पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। महिला ने बताया कि मायके में ही उसकी डिलीवरी (बच्चे का जन्म) हुई और इलाज से लेकर नवजात की देखरेख का पूरा खर्च उसके गरीब मायके वालों ने ही उठाया।

दूसरी शादी रचाने के लिए ससुराल वाले दे रहे थे दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे हमेशा के लिए घर से निकालकर अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की साजिश रच रहे थे। उसका पति अक्सर उसे फोन पर या सामने दूसरी महिला को घर लाने की खुली धमकी देता था। अपनी इसी धमकी को सच साबित करने के लिए उसने दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर वीडियो भेजा। पीड़िता ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाते हुए आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने कहा- समाज पर पड़ रहा गलत असर

इधर, घटना के बाद सिंहवाड़ा थाना पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अनैतिक और अश्लील घटनाएं ग्रामीण समाज के ताने-बाने और युवाओं की मानसिकता पर बेहद गलत असर डालती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो वायरल करने और महिला को प्रताड़ित करने के मामले में कानून के तहत सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading