बिहार : नाम लिए बगैर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह को PK ने घेरा, बोले- सफाई अभियान की तरह ‘पेट्रोल बचाओ’ अभियान भी सिर्फ दिखावा रह जाएगा, बिहार में एक मंत्री ट्रेन से गए, लेकिन उन्हें रिसीव करने के लिए 10 से ज्यादा गाड़ियां भेज दी। यह पेट्रोल बचाओ है या पेट्रोल खपाओ, यह जनता खुद समझ रही है।

बांकीपुर उपचुनाव पर बोले PK, कहा- जन सुराज पूरी मजबूती से लड़ेगा, उम्मीदवार को लेकर पार्टी में चर्चा चल रही है, फैसला जल्द होगा।


वहीं काक्रोच जनता पार्टी’ पर PK का बड़ा बयान, बोले- CJP से कितने लोग जुड़े हैं यह महत्वपूर्ण नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि समाज में गरीबी, बदहाली, परेशानियां बढ़ रही हैं। सत्ता में बैठे लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, नहीं तो यह आगे चलकर खतरे की घंटी।

