पटना के हिडेन विला होटल छेड़खानी कांड के बाद गया पुलिस का बड़ा एक्शन! कई होटलों में देर रात छापेमारी से हड़कंप

गया : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर शर्मसार कर देने वाले मामले से हिल गई, जब रूपसपुर थाना क्षेत्र के ला कॉलेज के पास स्थित  हिडेन विला होटल  में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ उसके पिता की मौजूदगी में ही छेड़खानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मामला जैसे ही सामने आया, पुलिस हरकत में आ गई और मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही सुरक्षा में भारी लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में होटल को सील कर दिया गया। होटल “हिडेन विला” में हुई इस घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के प्रबंधक रोहित कुमार (निवासी रेगना, वजीरगंज, गया) और रिसेप्शनिस्ट काजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं।

इसी बीच गया पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए देर रात बड़ा नाइट ऑपरेशन चलाया और गया के कई होटलों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई गया एसएसपी के निर्देश पर की गई, जिसमें कई होटल प्रबंधन की गतिविधियों की गहन जांच की गई।सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का मकसद होटल नेटवर्क में चल रही अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था। पुलिस ने कई जगहों से दस्तावेज, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, होटल में पकड़ी गई कुछ युवतियां अलग-अलग राज्यों से थीं एक पश्चिम बंगाल, दूसरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, जबकि एक युवती हरियाणा की मेकअप आर्टिस्ट बताई गई है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें।इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन अब होटल इंडस्ट्री पर सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading